फ्यूशिना मैगैंटा FUCHSINA MAGENTA

परिचय :-

       फ्यूशिना मैगैंटा औषधि का प्रयोग अनेक प्रकार के रोगों को दूर करने में किया जाता है। यह औषधि कान, नाक, मुंह, पेट आदि के दर्द में अत्यन्त लाभकारी होती है। मूत्र रोग फ्यूशिना मैगैंटा का प्रयोग करने से रोग दूर होता है।

शरीर के विभिन्न अंगों में उत्पन्न लक्षणों के आधार पर फ्यूशिना मैगैंटा औषधि का उपयोग :-

मुंह से संबन्धित लक्षण :- मुंह का रंग गहरा लाल होना, मसूढ़े सूज कर लाल हो जाना और मुंह से अधिक लार आना आदि मुंह रोग के लक्षणों में फ्यूशिना मैगैंटा औषधि का प्रयोग करने से रोग समाप्त होता है।

मूत्र से संबन्धित लक्षण :- पेशाब का रंग लाल होना, पेशाब में अन्नकण का आना तथा दस्त में खून आने के साथ अधिक मात्रा में दस्त का आना आदि लक्षणों में रोगी को फ्यूशिना मैगैंटा औषधि देने से रोग ठीक होता है।

कान से संबन्धित लक्षण :-  कान लाल होने के साथ कान में दर्द होने पर रोगी को फ्यूशिना मैगैंटा औषधि लेनी चाहिए। इस औषधि के सेवन से दर्द में तुरन्त लाभ होता है।

गुर्दों से संबन्धित लक्षण :- गुर्दे का प्रान्तस्था पदार्थ (कोर्टिकल सबस्टैंस) अपजनित तथा प्रान्तस्था गुर्दे की सूजन के साथ अन्नसारमेह आदि रोगों के लक्षणों में फ्यूशिना मैगैंटा औषधि का प्रयोग करने से रोग दूर होता है।

मात्रा :-

       फ्यूशिना मैगैंटा औषधि 6x से 30 शक्ति का प्रयोग किया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *