मेडुसा (Medusa)

परिचय-
मुंह में सूजन, आंखों के ऊपर तथा नीचे के भाग में सूजन, नाक में सूजन, कान में सूजन तथा होंठों पर सूजन आदि प्रकार के रोगों को ठीक करने के लिए मेडुसा औषधि का उपयोग करना चाहिए।
बच्चे को जन्म देने से पहले स्तन में दूध न बन रहा हो तो मेडुसा औषधि का उपयोग करने से स्तन में दूध उत्पन्न हो जाता है।
एथूजा सिनापियाम औषधि निम्नलिखित लक्षणों के रोगियों के रोग को ठीक करने में उपयोगी है-
चर्म रोग से सम्बन्धित लक्षण :- शरीर के कई अंगों पर जलन तथा सुन्नपन होना, गर्मी के साथ जलन होना, त्वचा पर फफोले निकलना, चेहरे, बाहों तथा कंधों पर सूजन और जुलपित्ती रोग होना आदि प्रकार के लक्षणों में से यदि कोई भी लक्षण किसी व्यक्ति को हो गया है तो उसके रोग को ठीक करने के लिए मेडुसा औषधि का प्रयोग करना चाहिए।
स्त्री रोग से सम्बन्धित लक्षण:- दूध की ग्रन्थियों से सम्बन्धित रोगों को ठीक करने के लिए मेडुसा औषधि का उपयोग करना फायदेमंद होता है।
सम्बन्ध (रिलेशन):-
फीजैलिया, अर्निका, पाइरारारा, होमार, सीपि औषधियों के कुछ गुणों की तुलना मेडुसा औषधि से कर सकते हैं।
मात्रा (डोज):-
मेडुसा औषधि की 6 शक्ति का प्रयोग रोग के लक्षणों को ठीक करने के लिए करना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *