माइरिस्टिका सेबीफेरा (Myristica sebifera)

परिचय-
माइरिस्टिका सेबीफेरा औषधि का प्रयोग उन फोड़े-फुंसियों को ठीक करने के लिए किया जाता है जिनमें मवाद भरी होती है। यह विशिष्ट एण्टीसेप्टिक दवाई माना जा सकता है।
माइरिस्टिका सेबीफेरा औषधि निम्नलिखित लक्षणों के रोगियों के रोग को ठीक करने में उपयोगी है-
शरीर के बाहरी अंगों से सम्बन्धित लक्षण :- जब शरीर के कई अंगों में फोड़ें तथा फुंसियां होकर मवाद जमने लगता है और उस स्थान पर सूजन आ जाती है तो मवाद को सुखाने के लिए माइरिस्टिका सेबीफेरा औषधि का उपयोग करना चाहिए। इसके साथ ही हाथी पांव रोग को ठीक करने के लिए माइरिस्टिका सेबीफेरा औषधि का प्रयोग करना चाहिए।
सिर तथा जीभ से सम्बन्धित लक्षण :- रोगी के सिर में चक्कर आता रहता है तथा सिर में भारीपन के साथ दर्द होता है, जीभ फटी-फटी सी लगती है तथा जीभ पर सफेद मैल जम जाता है। इस प्रकार के लक्षणों से पीड़ित रोगी के रोग को ठीक करने के लिए माइरिस्टिका सेबीफेरा औषधि का प्रयोग करना फायदेमंद होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *