थैस्पियम औरियम-जिजिया THASPIUM AUREUM-ZIZIA

परिचय :-
थैस्पियम औरियम-जिजिया औषधि का प्रयोग विभिन्न प्रकार के लक्षणों को समाप्त करने के लिए किया जाता है। यह औषधि स्त्री में उत्पन्न हिस्टीरिया रोग तथा मिर्गी के दौरे आदि को ठीक करती है। लास्य (नाचना) तथा मन में उत्पन्न ऐसे भ्रम रोग जिसमें रोगी को ऐसा लगता है कि उसे कोई रोग हो गया है। ऐसे लक्षण वाले रोगों को ठीक करने के लिए थैस्पियम औरियम-जिजिया औषधि का प्रयोग किया जाता है।
शरीर के विभिन्न अंगों में उत्पन्न लक्षणों के आधार पर थैस्पियम औरियम- जिजिया औषधि का उपयोग :-
मन से सम्बंधित लक्षण :- जब किसी रोगी का मस्तिष्क असन्तुलित हो जाता है तो उसमें कई प्रकार के बुरे सोच उत्पन्न हो जाने लगते हैं जैसे- रोगी को कभी-कभी आत्महत्या करने का मन करता रहता है तथा वह अपने जीवन से बिल्कुल निराश रहता है। रोगी को कभी हंसने व कभी रोने का मन करता रहता है। ऐसे मानसिक रोग से पीड़ित रोगी को ठीक करने के लिए थैस्पियम औरियम-जिजिया औषधि का प्रयोग अत्यंत लाभकारी होता है।
सिर से सम्बंधित लक्षण :- कपाल के ऊपरी भाग में दर्द होना, दाईं कनपटी में दबाव महसूस होना तथा पीठ में दर्द होना आदि लक्षणों में रोगी को थैस्पियम औरियम-जिजिया औषधि देने से रोग समाप्त होता है।
पुरुष रोग से सम्बंधित लक्षण :- सम्भोग क्रिया (सेक्स) के बाद अधिक आलस्य आना। सम्भोग क्रिया की अधिक इच्छा होना आदि लक्षणों में रोगी को थैस्पियम औरियम-जिजिया औषधि देनी चाहिए।
स्त्री रोग से सम्बंधित लक्षण :- यदि बाएं डिम्बकोष में रुक-रुककर दर्द होता हो। अधिक मात्रा में तीखा प्रदर-स्राव होता है और मासिकधर्म समय से नहीं आता है। इस तरह के स्त्री रोग के लक्षणों में थैस्पियम औरियम-जिजिया औषधि का प्रयोग अत्यंत लाभकारी होता है।
सांस संस्थान से सम्बंधित लक्षण :- सूखी खांसी के साथ छाती में सुई चुभने जैसा दर्द होना तथा सांस लेने में परेशानी आदि सांस सम्बंधित लक्षणों में थैस्पियम औरियम-जिजिया औषधि का सेवन करना चाहिए।
बाहरी अंगों से सम्बंधित लक्षण :- हाथ-पैरों या पूरे शरीर में थकावट महसूस होती रहती है। पैरों को चलाने का मन करता है तथा रोगी नींद में भी पैर को चलाता रहता है। बांहों में सुन्नता के साथ कंपन होना। इस तरह के लक्षणों में रोगी को थैस्पियम औरियम-जिजिया औषधि देने से रोग समाप्त होता है।
वृद्धि :-
नींद में रोग बढ़ता है।
तुलना :-
थैस्पियम औरियम-जिजिया औषधि की तुलना एगारि, स्ट्रामो, टारेन्टु, सिक्यूटा या एथूजा औषधि की जाती है।
मात्रा :-
थैस्पियम औरियम-जिजिया औषधि के मूलार्क या 3 शक्ति का प्रयोग किया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *