इण्डोल नील से प्राप्त एक काचाभ मिश्रण

परिचय :-
इण्डोल औषधि का प्रयोग शरीर से दूषित द्रव्य को निकालने में अधिक लाभकारी होता है। यह औषधि स्व-विषाक्तता (युटो-इन्टोक्सीकेशन) में भी लाभकारी है। इण्डोल औषधि का प्रयोग नींद का अधिक आना तथा मानसिक स्थिति खराब होने से उत्पन्न लक्षणों आदि में प्रयोग करके रोगी को ठीक किया जाता है।
शरीर के विभिन्न अंगों में उत्पन्न लक्षणों के आधार पर इण्डोल औषधि का उपयोग :-
मानसिकता से संबन्धित लक्षण :- किसी व्यक्ति की मानसिक हालत बिगड़ने के कारण उसमें कई प्रकार के लक्षण उत्पन्न होने लगते हैं। ऐसे व्यक्ति की शारीरिक क्रिया-कलाप तथा बोल-चाल में मन्दता आ जाती है, व्यक्ति हमेशा असन्तुष्ट रहने लगता है तथा व्यक्ति का स्वभाव ऐसा हो जाता है मानो वह किसी से छुप रहा है। व्यक्ति हमेशा भ्रमित रहता और स्नायविकता आदि पीड़ित रहता है। ऐसे लक्षणों से ग्रस्त मानसिक रोगी को इण्डोल औषधि देनी चाहिए। इसके प्रयोग से व्यक्ति के मानसिक रोग ठीक होते हैं।
सिर से संबन्धित लक्षण :- यदि किसी को दोपहर के बाद सिर के पिछले भाग में हल्का-हल्का दर्द होता है तो ऐसे लक्षण वाले सिर दर्द में रोगी को इण्डोल औषधि का सेवन कराना चाहिए।
आंखों से संबन्धित लक्षण :- आंखों के ऊपरी भाग में हल्का दर्द महसूस होता है। नेत्रगोलक गर्म रहता है तथा पलकें झपकाने पर या अन्य शारीरिक हलचल होने पर दर्द होता है। नेत्रपटल फैलने के साथ सिर दर्द होता है। आंखों से संबन्धित इन लक्षणों में कोई भी लक्षण उत्पन्न होने पर रोगी को इण्डोल औषधि का सेवन करना चाहिए।
आमाशय से संबन्धित लक्षण :- आमाशय में ऐसा महसूस होना मानो आमाशय फूल गया है। भोजन करने के बाद भी भूख लगा हुआ महसूस होना। अधिक प्यास लगना, मल का रुक जाना तथा आन्त्र-पूतिता (इंस्टेटनल प्युट्रेफेक्शन) आदि लक्षण उत्पन्न होने पर रोगी को इण्डोल औषधि का प्रयोग करना चाहिए।
शरीर के बाहरी अंगों से संबन्धित लक्षण :- शरीर के निचले अंगों में अधिक थकान तथा दर्द होना। पैरों में जलन होना। घुटनों के जोड़ों में दर्द होना। अंगुलियों और पैरों में गति महसूस होना आदि लक्षणों में रोगी को इण्डोल औषधि लेनी चाहिए।
नींद से संबन्धित लक्षण :- शरीर रोगग्रस्त होने के कारण या अन्य कारणों से ठीक से नींद नहीं आती है या लगातार डरावने सपने आने के कारण नींद नहीं आती है तो ऐसे लक्षणों में रोगी को इण्डोल औषधि देनी चाहिए।
तुलना :-
इण्डोल औषधि की तुलना स्कैटोल औषधि से की जाती है।
मात्रा :-
इण्डोल औषधि के 5 शक्ति का प्रयोग किया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *